चंद्र ग्रहण है आज और कल ….
सितंबर का महीना एस्ट्रोलॉजी की दृष्टि से काफी बदलाव लाने वाला है, क्योंकि इस महीने एक नहीं वरन् दो ग्रहण मौज़ूद हैं। पहला 1 सितंबर का सूर्य ग्रहण बीत गया और अब 16-17 सितंबर का चंद्र ग्रहण है। ये दोनों ग्रहण जहां लगेंगे वहां विभिन्न रूप से अपना प्रभाव दिखाएंगे। गौरतलब है कि ये दोनों ही ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देंगे, लेकिन इनका असर भारतीय महासागर तक होगा।
अध्ययन के पश्चात ज्योतिषियों ने इन दोनों ग्रहण का विभिन्न राशियों पर क्या प्रभाव होगा, इसकी व्याख्या प्रस्तुत की है।
ज्योतिष परिणामों के अनुसार 16-17 सितंबर की दरमियानी रात खग्रास चंद्रग्रहण होगा। यह ग्रहण ऑस्ट्रेलिया और पूर्वी अफ्रीका में दिखाई देगा। आंशिक रूप से यूरोप, दक्षिरण अमेरिका, अटलांटिक और अंटार्कटिका में भी दिखेगा।
किंतु अगर भारतीय समय के अनुसार देखा जाए तो चंद्रग्रहण का प्रारंभ 16 सितंबर की रात लगभग 10.27 से होगा, जो कि बीच रात 2.24 तक रहेगा। इस ग्रहण का असर भारत पर ना होने से बचाव रहेगा किंतु गर्भवती महिलाओं को फिर भी सचेत रहने की सलाह दी जाती है।