जी हाँ आज हम एक ऐसे वन के बारे में बताने जा रहे हैं… जो भी इसे रात में देखता है या यंहा जाने की कोशिश करता है या तो वो पागल हो जाता है या फिर मर जाता है !!
भारत में कई ऐसी जगह हैं, जो कई रहस्यमयी चमत्कारों से भरी हैं। ऐसी ही एक जगह है, वृंदावन का निधि वन। जिसके बारे में मान्यता है कि यहां आज भी हर रात श्रीकृष्ण गोपियों के साथ रास रचाते हैं। यही कारण है कि हर शाम आरती के बाद निधिवन को बंद कर दिया जाता है, उसके बाद वहां कोई नहीं रहता। यहां तक कि दिनभर निधिवन में रहने वाले पशु-पक्षी भी शाम होते ही निधिवन को छोड़कर चले जाते हैं।