जी हाँ आज हम आपको बताने जा रहे है एक ऐसे युद्ध के बारे में जिसका वर्णन यूरोप के सभी स्कूलो मेँ पढ़ाया जाता है पर हमारे देश का दुर्भाग्य है कि इस युद्ध को कोई जानता तक नहीं!
एक तरफ 12 हजार अफगानी लुटेरे। तो दूसरी तरफ 21 सिख। अगर आप को इसके बारे नहीं पता तो आप अपने इतिहास से बेखबर है। आपने “ग्रीक सपार्टा” और “परसियन” की लड़ाई के बारे मेँ सुना होगा। जिसके ऊपर “300” जैसी फिल्म भी बनी है।
पर अगर आप “सारागढ़ी” के बारे मेँ पढोगे तो पता चलेगा इससे महान लड़ाई सिखलैँड मेँ हुई थी। बात 1897 की है । नॉर्थ वेस्ट फ्रंटियर स्टेट मेँ 12 हजार अफगानोँ ने हमला कर दिया। वे गुलिस्तान और लोखार्ट के किलोँ पर कब्जा करना चाहते थे। इन किलोँ को महाराजा रणजीत सिँघ ने बनवाया था।