जैसा की हम सब जानते हैं, हमारे आसपास ढेर सारी पॉजिटिव एनर्जी होगी तो हमें सब अच्छा लगता है। हम खुशी को महसूस कर पाते हैं। वातावरण में हमें कुछ खास ऊर्जा का एहसास होता है जिसके होने से हमें सुकून मिलता है, लेकिन निगेटिव ऊर्जा इससे बिल्कुल उल्टा असर करती है। जानिए इससे मुक्ति पाने के उपाय!!-
सबसे पहले जानिए कितने प्रकार की होती है ऊर्जा:-
कहने को तो सभी कहते हैं कि हमें अपने वातावरण को साफ एवं सवच्छ रखना चाहिए, गंदगी नहीं फैलानी चाहिए ताकि सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे। लेकिन ऐसा बहुत कम लोग करते हैं। शायद इसलिए क्योंकि वे सकारात्मक ऊर्जा का महत्व नहीं समझते।
दो प्रकार की ऊर्जा- सकारात्मक और नकारात्मक जिसे आप आम बोलचाल की भाषा में पॉजिटिव एवं निगेटिव ऊर्जा कहते हैं। ये ऊर्जाएं हमारे आसपास के वातावरण एवं वस्तुओं में होती हैं, लेकिन इसका हमारे ऊपर खास प्रभाव पड़ता है।
सकारात्मक ऊर्जा को पहचानें- यदि हमारे आसपास ढेर सारी पॉजिटिव एनर्जी होगी तो हमें सब अच्छा लगता है। हम खुशी को महसूस कर पाते हैं। वातावरण में हमें कुछ खास ऊर्जा का एहसास होता है जिसके होने से हमें सुकून मिलता है, लेकिन निगेटिव ऊर्जा इससे बिल्कुल उल्टा असर करती है।
नकारात्मक एनर्जी का होना- यदि आसपास अधिक निगेटिव एनर्जी हो तो कुछ भी अच्छा नहीं लगता। हम दुखी महसूस करते हैं, बिना किसी बात पर चिड़-चिड़ाहट होने लगती है। हमें खुद से और अपने आसपास की वस्तुओं से परेशानी होने लगती है।
निगेटिव एनर्जी हमें दिखाई तो नहीं देती, लेकिन यह अपना असर जरूर दिखाती है। क्या आप जानते हैं जिस घर में ज्यादा निगेटिव एनर्जी हो वहां अजीब-सी महक आती है। ऐसे घर में रखे हुए पेड़-पौधे ही मुरझाने लगते है, क्योंकि उन्हें वैसा वातावरण नहीं मिलता जिसमें वह पनप सकें।
साफ शब्दों में कहें तो ऐसे घर की ग्रोथ रुक जाती है। घर के लोगों से लेकर जीव, पेड़-पौधे और वस्तुएं तक निगेटिव ऊर्जा से प्रभावित होती हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इस ऊर्जा को घर से बाहर करने के लिए कुछ प्रयास किए जाएं।