महाराणा प्रताप का बलशाली शरीर और अस्त्र:-
महाराणा प्रताप का कद 7 फ़ीट 5 इंच था और अपने साथ 80 किलो का भाला, 2 तलवार और 72 किलो का कवच– वजन तक़रीबन 208 किलो उठा सकते थे। ऐसी बातें आज कल हमे काल्पनिक लगती है लेकिन ये सच्चाई है जो सीधे इतिहास से ली गयी है। महाराणा प्रताप के अस्त्र- शस्त्र प्रमाण के तौर पर राजस्थान के राणा प्रताप म्यूजियम, उदयपुर में रखे हुए है।
महाराणा को राजा बनते नहीं देखना चाहते थे उनके सौतेले भाई:-
महाराणा प्रताप के तीन सौतेले भाई थे और वे नहीं चाहते थे की महाराणा प्रताप राजा बने. लेकिन प्रजा और राजा उदय सिंह दोनों ही उनको राजा के रूप में मानते थे। यहाँ तक की कुछ राजपूत राजाओ ने राजा बनने की लालसा में अकबर के साथ हाथ मिला लिया और राजा उदय सिंह के विरुद्ध हो गए।